Bhopal News: बीटेक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया तो मामला पलटा

Share

Bhopal News: युवती को वीडियो कॉल करके लगाई थी फांसी, बिहार से राजधानी आए परिजन

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीटेक छात्र की खुदकुशी मामले में रहस्य गहरा गया है। इससे पहले छात्र ने वीडियो कॉल करके युवती से बातचीत की थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। इधर, परिजन बिहार से भोपाल पहुंचे। जिन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा उनके ही एक रिश्तेदार की प्रताड़ना से तंग चल रहा था। पुलिस इन आरोपों की पड़ताल कर रही है।

डिग्री दिलाने के नाम पर लिए थे सवा लाख रूपए

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के मुताबिक मोहम्मद इफ्तेखार अली पिता नवाब अली उम्र 21 साल बैंक नगर कॉलोनी (Bank Nagar Colony) में किराए से रहता था। वह रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज से बीटेक (B.Tech) कर रहा था। वह तृतीय वर्ष में अध्ययन कर रहा था। मोहम्मद इफ्तेखार (Mohammad Iftekhar Ali) ने 13 मार्च की रात करीब 12 बजे फांसी लगाई थी। ऐसा करने से पहले उसने वीडियो कॉल करके युवती से बातचीत की थी। उसने भी समझाते हुए आत्महत्या का कदम न उठाने के लिए बोला था। इसके बाद उसने केपिटल पेट्रोल पंप (Capital Petrol Pump) के नजदीक रहने वाले दूसरे दोस्त से मदद मांगते हुए उसे घर पहुंचाया। पुलिस को मोबाइल दीवार से चिपका मिला था। इधर, बिहार से भोपाल पहुंचे छात्र के पिता नवाब अली (Nawab Ali) ने आरोप लगाया है कि एक रिश्तेदार ने बेटे को डिग्री दिलाने के नाम पर सवा लाख रूपए ले लिए थे। जिसके बाद उसे न डिग्री मिली और न ही पैसा वापस किया। वापस मांगने पर बेटे को धमकी देकर प्रताड़ित किया गया था। इसी तनाव में आकर उसने खुदकुशी करने का कदम उठाया है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 16/26 अशोका गार्डन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को परिजन पीएम के बाद शव लेकर बिहार रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नस्तारनबानो मस्जिद के पास मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!