Bhopal News: पुलिस पहुंचती उससे पहले शराब लेकर घुम रहे आरोपियों ने मारपीट करके कार में कर दी तोड़फोड़

भोपाल। शराब लेकर खड़ी एक संदिग्ध कार की सूचना देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आरोपियों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। अब पुलिस कार नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
डंडे से हमला कर बोलेरो के कांच तोड़े
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार मोहन सिंह मीना पिता कालूराम मीना उम्र 45 साल शाहपुरा में सेन्ट्रल बैंक के पास रहते हैं। मोहन सिंह मीना 02 मार्च की शाम लगभग सवा चार बजे अपने साथियों राजा, कमलेश और रितेश के साथ बोलेरो कार एमपी—04—जेडबी—7428 से सांवतिका पेट्रोल पंप के पास खड़े हुए थे। तभी वहां लाल रंग की टाटा हाइलक्स कार एमपी—13—जेडएल—1612 उन्हें शराब दिखाई दी। इस बात की सूचना उन्होंने तुरंत गोविंदपुरा थाना पुलिस को दे दी थी। पुलिस को तुरंत मौके पर आने की बजाय मोहन सिंह मीना को उसे रोके रखने की सलाह दी गई। इस प्रयास में कार में सवार दो व्यक्तियों ने उतरकर उनके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले आरोपियों ने डंडे से हमला कर बोलेरो के कांच तोड़ दिए। पुलिस को मौके पर आते देखकर आरोपी भाग निकले। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मामला 114/26 दर्ज करके संदिग्धों की तलाश शुरु कर दी है। ।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।