Bhopal News: गोदाम की खिड़की तोड़कर भीतर घुसे चोर हजारों रुपयों का माल बटोर ले गए

भाोपाल। चोरों ने एक वेयर हाउस पर धावा बोल दिया। बदमाश खिड़की तोड़कर भीतर घुसे थे। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोर करीब 50 हजार रुपये का माल बटोर ले गए हैं।
खिड़की तोड़कर घुसे चोर
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार अनुराग श्रीवास्तव (Anurag Shrivastav) पिता श्याम सुंदर श्रीवास्तव उम्र 56 साल ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। वह चूना भट्टी (Chuna Bhatti) स्थित परस्पर कॉलोनी (Paraspar Colony) में रहते हैं। उनकी जेके रोड (JK Road) स्थित मलिक वेयर हाउसिंग कॉम्लेक्स (Malik Warehousing Complex) नाम से गोदाम हैं। मामले की जानकारी उनके सुपर वाइजर अशोक मस्के (Ashok Maske) ने 2 मार्च की सुबह सवा दस बजे उन्हें दी थी। उनके गोदाम के पिछले हिस्से की खिड़की टूटी हुई उन्हें मिली। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने वहां से नोर्डन कंपनी के बायर के 10 बंडल और डालमिया कंपनी की 16 किलोग्राम चायपत्ती चोरी कर ली है। पिपलानी थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 135/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरों के संबंध में पता लगा रही है। जिसकी मदद से संदेहियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।