Bhopal News: बेटी को देखने गई महिला के ससुराल वालों ने किया दुर्व्यवहार

भोपाल। अपनी बेटी से मलने गई महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। उसके साथ ससुराल वालों ने गाली—गलौज की। जिसकी रिपोर्ट महिला ने पिपलानी थाने में दर्ज कराई है।
बेटी को देखने पहुंची थी
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार रोशनी गौतेले पति सुरेश गौतेले उम्र 27 साल ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। उनकी छह साल की लड़की और पॉंच साल का लड़का है। रोशनी गौतेले (Roshni Gautele) का ससुराल में झगड़ा हुआ था। फिलहाल वह अपनी मॉं के घर पर रहती है। दो दिन पहले उनकी बेटी आग से झुलस गई थी। यह पता चलने पर वह उसे देखने पति के घर पहुंची थी। पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। ससुराल में वह अपनी मॉं के साथ गई थी। घटना 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे हुई। उसे देखकर पति सुरेश गौतेले (Suresh Gautele) , ससुर रामसेवक गौतेले (Ramsevak Gautele) और देवर राकेश गौतेले (Rakesh Gautele) एवं अखिलेश गौतेले (Akhilesh Gautele) भड़क गए। उन्होंने मां—बेटी के साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान रोशनी गौतेले के सिर पर डंडे का वार लग गया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गई। पिपलानी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 120/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।