Bhopal News: कार ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मारी

Share

Bhopal News: हादसे में एक युवक की हालत नाजुक, नर्मदा अस्पताल में भर्ती, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आकाशवाणी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल चला रहे युवक की हालत नाजुक हैं। भोपाल (Bhopal News) शहर की श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सिर में आई गंभीर चोट

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 26 फरवरी की रात लगभग पौने बारह बजे आकाशवाणी चौराहे पर हुई। मोटर साइकिल एमपी-37-जेडएच-2668 को चेतन वर्मा (Chetan Verma) चला रहा था। उसके साथ कार्तिक अहिरवार (Kartik Ahirwar) पिता रवि अहिरवार उम्र 25 साल सवार था। मोटर साइकिल में पीछे बैठा कार्तिक अहिरवार नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में मेल नर्स हैं। दोनों पॉलीटेक्निक चौराहे से बोट क्लब (Boat Club) की तरफ जा रहे थे। कार (Car) एमपी-04-जेडटी-1446 दूरदर्शन चौराहे की तरफ से आ रही थी। उसने टक्कर मारी तो दोनों गिर गए। हादसे में चेतन वर्मा की हालत नाजुक हैं। उसको सिर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा चेहरा, नाक और सीने में भी उसे चोट हैं। घायल को नर्मदा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं। इसलिए श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने कार्तिक अहिरवार की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 40/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   शिवराज सरकार की इस दवा के दिल्ली तक इसलिए हैं चर्चे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!