Bhopal Cop News: गांधी नगर ​थाना प्रभारी को दिल में शिकायत

Share

Bhopal Cop News: बुधवार रात स्टाफ की मदद से स्पंदन अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। भोपाल शहर स्थित गांधी नगर थाने के प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले को सीने में दर्द के बाद स्पंदन अस्पताल (Spandan Hospital) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत (Bhopal Cop News)  को देखते हुए तुरंत ही ईसीजी कराया गया। थाना प्रभारी को दिल में ब्लॉकेज निकला है।

दिल में निकला ब्लॉकेज

जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले (TI Brajendra Maeskole) को ईरानी डेरा में छापा मारने वाली टीम में भी शामिल किया गया था। 12 फरवरी को चिकित्सकों की तरफ से ईको और कलर डाप्लर टेस्ट किया जाना है। जिसके बाद वह अगली इलाज के लिए निर्णय लेंगे। उल्लेखनीय है कि मर्सकोले इससे पहले कोहेफिजा (Kohefiza) थाने में थे। यहां से उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया था। वहीं कोहेफिजा से पहले उन्होंने गौतम नगर (Gautam Nagar) थाने की भी कुर्सी संभाली थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुलदेवी को मनाने गया था परिवार, चोर पीछे से घर में घुसे
Don`t copy text!