Bhopal News: पहली मंजिल से गिरकर जख्मी मजदूर की मौत

Share

Bhopal News: सिर में चोट और रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण नहीं हो सके थे बयान, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। निर्माणाधीन भवन की पहली मंजिल से गिरकर जख्मी मजदूर की मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

सिर और रीढ़ की हड्डी टूटी

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार हादसा 30 जनवरी को नीलबड़ (Neelbarh) स्थित एकता नगर (Ekta Nagar) में हुआ था। यहां प्रताप सिंह (Pratap Singh) का मकान पर काम चल रहा था। काम करते वक्त वीरभान सिंह  पिता विशम्भर सिंह उम्र 46 साल जख्मी हुए थे। वे मूलत: डिंडौरी जिले के रहने वाले थे। यहां वे पत्नी और एक बेटे के साथ ठेकेदार के कहने पर काम करने आए थे। उनके दो बेटे दूसरी जगह नौकरी करते हैं। घटना वाले दिन पहली मंजिल से गिरने के कारण सिर और रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उन्हें पहले जेपी फिर वहां से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वीरभान सिंह (Veerbhan Singh) ने 04 फरवरी को दम तोड़ दिया। मामले की जांच एसआई रमेश सिंह (SI Ramesh Singh) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अभी ठेकेदार और मकान मालिक के बीच हुए करार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग 07/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Clash On JP Hospital: मौत के बाद जेपी अस्पताल में विधायक की मौजूदगी में बवाल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!