Bhopal News: निवेश के लिए जिन भाईयों से उधार लिया उनसे हुए विवाद के बाद हुई घटना, प्रकरण दर्ज करके आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल। गर्वमेंट कॉन्ट्रैक्टर को दो सगे भाईयों ने धारदार तलवार दिखाने के बाद हाथ—मुक्कों से मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोपी दोनों भाईयों को डायल—112 के जरिए हिरासत में लेने के बाद थाने को सौंप दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गुजरात की फॉरच्यून कार लेकर पहुंचे
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार गौरव सिंह पिता वीरेंद्र सिंह उम्र 39 साल रातीबड़ (Ratibarh) स्थित मेंडोरी गांव में रहते हैं। उनका गर्वमेंट कॉन्ट्रैक्ट (Government Contract) का काम है। जिसके लिए उन्होंने क्षितिज सिंह गहरवार (Kshitij Singh Gaharwar) और उनके भाई दिव्यांश सिंह गहरवार (Divyansh Singh Gaharwar) से लेन—देन चलता है। यह सिलसिला पिछले तीन साल से चल रहा है। जिसमें गौरव सिंह (Gaurav Singh) को कुछ रकम लौटाना है। इसी बात को लेकर 21 जनवरी को चार बजे आरोपी सगे भाई दिव्यांश सिंह गहरवार और क्षितिज सिंह गहरवार लिजेंडर फॉरच्यूनर जीजे—18—बीआर—0500 से प्लेटिनम प्लॉजा पहुंचा। यहां गौरव सिंह का कार्यालय है। उनके पास धारदार तलवार थी। जिन्होंने पैसों को लेकर धमकाया और मारपीट शुरु कर दी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने डायल—112 (Dial-112) को बुला लिया। जिसके बाद दोनों भाईयों को तलवार के साथ दबोचकर टीटी नगर थाने ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 46/26 दर्ज कर आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल वाहन और लेन—देन की राशि का खुलासा पुलिस की तरफ से अभी नहीं किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।