Bhopal News: अधेड़ महिला के साथ ननदोई ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: एक महीने से कर रहा था शोषण, प्रकरण दर्ज करके आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अधेड़ महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। यह सिलसिला लगभग एक महीना से चल रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मकान बनाने का दिया था काम

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार ईटखेड़ी इलाके में स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया के नजदीक यह वारदात हुई है। पीड़िता की उम्र लगभग 53 साल है। महिला घर बना रही थी। जिसके लिए उसने अपने ननदोई को काम दिया था। ननदोई वहां मकान बनाकर भी रहने लगा। उसने महिला को अकेला पाकर 19 दिसंबर की रात घर में घुस गया। उसे धमकाते हुए ज्यादती की गई। ऐसा वह कई दिनों से कर रहा था। जिस कारण परेशान होकर महिला ने सारा घटनाक्रम पति को बता दिया। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने 22 जनवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे प्रकरण 45/26 दर्ज करके आरोपी ननदोई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसआई रीना सूर्यवंशी की तरफ से की गई। आरोपी को 23 जनवरी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिता की जो हालत है वह बताते हुए बेटी हो गई भावुक
Don`t copy text!