Bhopal News: चार साल से चल रही थी तलाश, इंदौर में काट रहा था फरारी

भोपाल। चेक बाउंस के चौदह मामलों में फरार चल रहे आरोपी को दबोचा गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र का है। वह चार साल से फरारी काटने इंदौर में रह रहा था। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक स्थायी वारंट लंबित थे। जिस कारण उसकी नए सिरे से तलाश की गई।
जारी था स्थायी वारंट
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी मुकुल गोखले (Mukul Gokhle) पिता सुभाष गोखले उम्र 44 साल है। वह पहले अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित पियूष नगर (Piyush Nagar) में रहता था। उसके खिलाफ अदालत में चेक बाउंस (Check Bounce) के चौदह मुकदमे दर्ज थे। अदालत में 2021 में छह और सात मुकदमे 2022 में दर्ज हुए थे। इसी साल मुकुल गोखले पर फिर चेक बाउंस का प्रकरण अदालत (Court) में दर्ज हुआ था। वह सभी मामलों में फरार होने के चलते उसका स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तो उसके इंदौर (Indore) जिले के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदा नगर (Nanda Nagar) में होने की जानकारी मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।