Bhopal News: छात्रा के साथ घर में घुसकर छेड़खानी

Share

Bhopal News: शोर मचाने पर आरोपी को दबोचने पहुंचे पिता को ईंट फेंककर मारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दिनदहाड़े एक छात्रा के घर में मनचला घुस गया। वह उसके साथ अभद्रता करने लगा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के गुनगा थाना क्षेत्र की है। छात्रा ने शोर मचाया तो पिता उसे बचाने आए। उसे आता देखकर आरोपी ईंट से चेहरे पर वार करके भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा पर कई दिनों से रखता था बुरी नजर

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 12 सितंबर की दोपहर साढ़े बारह बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 19 साल है जो कि कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके घर के पीछे ही आरोपी भी रहता है। आरोपी की उम्र 28 साल है। वह शादीशुदा है और तीन बेटियों का पिता भी है। उसको नशा करने की बुरी आदत भी है। जिस कारण पत्नी के साथ घरेलू कलह होती थी। उसे पत्नी छोड़कर चली गई है। इसलिए वह घर पर अकेला रहता है। आरोपी कॉलेज मेें पढ़ने वाली छात्रा पर कई दिनों से बुरी नजर रखे हुए था। वह उसको आते-जाते अश्लील फब्ती भी कसता था। जिसको पीड़िता ने अनसुना कर दिया था। आरोपी ने जब घर के भीतर घुसकर वारदात की तो मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़िता और आरोपी एक ही समाज के हैं। आरोपी ने युवती के पिता के चेहरे पर ईंट से प्रहार किया था। गुनगा थाना पुलिस ने प्रकरण 200/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण में धारा बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किराना दुकान का दिनदहाड़े ताला तोड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!