Bhopal News: मायके पक्ष को पुलिस ने दी सूचना, एसीपी की तरफ से मामले की होगी जांच

भोपाल। नव विवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। वह पति की शराब पीने की बुरी लत से परेशान चल रही थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। जिस कारण घर में घरेलू कलह होती थी। पुलिस ने मायके पक्ष को मौत की खबर दे दी है। मामले की जांच एसीपी एमपी नगर संभाग की तरफ से की जाएगी।
खुदकुशी से पूर्व पति के साथ हुआ था विवाद
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार सोनिया शाक्य (Soniya Shakya) पति विकास शाक्य उम्र 24 साल आनंद नगर (Anand Nagar) के पास पुराना शिव नगर (Shiv Nagar) में रहती थी। उसका मायका राजगढ़ जिले में स्थित श्याम नगर (Shyam Nagar) में हैं। वह घरेलू काम करती थी। पति एयर कंडीशनर रिपेयरिंग का काम करता था। पुलिस ने बताया सोनिया शाक्या 08 सितंबर को रात नौ बजे फंदे पर लटकी मिली। उसको सास ने फांसी के फंदे पर लटका देखा था। मौत होने की खबर सास वैजयंती शाक्या (Vaijyanti Shakya) ने दी थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि विकास शाक्या (Vikas Shakya) अत्याधिक मात्रा में शराब पीता था। जिस कारण घर में कलह होती थी। खुदकुशी से पूर्व पति के साथ उसका विवाद भी हुआ था। दोनों की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण अभी आधिकारिक रुप से पुलिस की तरफ से बयान नहीं दिए गए हैं। मामले की शुरुआती जांच करने एएसआई अजय वाजपेयी (ASI Ajay Vajpai) पहुंचे थे। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 53/25 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।