Bhopal News: चार महीने पहले पति से तलाक होने के बाद चल रही थी परेशान

भोपाल। फांसी लगा कर एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। उसका चार महीने पहले ही पति से तलाक हुआ था। जिस कारण वह तनाव में चल रही थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण मौत को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
तलाक लेने के बाद से तनाव में थी
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार अंजली भदौरिया (Anjali Bhadauria) पिता मोहन भदौरिया उम्र 32 साल प्रोफेसर कॉलोनी में रहती है। उसके पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। उसको 07 सितंबर की दोपहर तीन बजे उसकी मां ने अंजली भदौरिया को फंदे पर लटके पाया। उसको फंदे से उतरकर चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि उसकी शादी के बाद पति से विवाद होता था। जिस कारण परिवार की सहमति से उसने अप्रैल में पति से तलाक ले लिया था। उसके बाद से ही वह परेशान चल रही थी। मामले की जांच एएसआई संजय मिश्रा (ASI Sanjay Mishra) कर रहे हैं। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 35/25 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।