Bhopal News: छानबीन के बाद दिल्ली में मिली, उपकरण निकालकर बेचने की फिराक में था आरोपी

भोपाल। जिला अदालत के सामने से एक ऑडी कार चोरी चली गई। जिसकी जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस कर रही थी। लगभग दो सप्ताह की मशक्कत के बाद उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, पुलिस की तरफ से दिल्ली से भोपाल के बीच घटे घटनाक्रम में किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है।
दिल्ली के मायापुरी में बरामद हुई कार
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस ने बताया कि बरामद कार की कीमत 17 लाख रुपए हैं। जिसके संबंध में 30 जुलाई को एमपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यह प्रकरण रविकांत त्रिपाठी (Ravikant Tripathi) पिता उमाशंकर त्रिपाठी ने दर्ज कराया था। वे ओल्ड सुभाष नगर में रहते हैं। वे अपनी ऑडी कार (Audi Car) को कोर्ट के पास पार्क करके अपने दोस्त रफीक के साथ पहले पीडब्ल्यूडी फिर आईसर चले गए थे। वहां से शाम को लौटे तो कार गायब थी। उनकी ऑडी कार की चाबी पूर्व में चोरी हुई थी। कार के भीतर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। पुलसि ने बताया कि कार को दिल्ली (Delhi) के मायापुरी (Mayapuri) में बरामद किया गया। यहां उसको खोलकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोशन अहिरवार (Roshan Ahirwar) पिता हरि अहिरवार उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया है। वह साउथ वेस्ट दिल्ली में मायापुरी में रहता है। मामले की जांच एएसआई राकेश मिश्रा (ASI Rakesh Mishra) कर रहे थे। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।