Satna Crime : पति के क​हने पर दुश्मनों पर दर्ज कराई गैंगरेप की झूठी एफआईआर

Share
Satna Crime
सांकेतिक चित्र

मजिस्ट्रीयल बयान में पीड़िता ने किया खुलासा, अदालत दर्ज कर सकती है मुकदमा

सतना। दुश्मनों को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का इस्तेमाल किया। मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। प्रकरण कोलगवां थाने में शनिवार को दर्ज किया गया था। जांच के बाद पूरा प्रकरण झूठा पाया गया। पीड़िता ने बताया है कि ऐसा उसने पति के कहने पर किया था।
जानकारी के अनुसार कोलगवां थाने में शनिवार को एक महिला पहुंची। उसने बताया कि चाकू की नोंक पर उसके साथ ज्यादती की गई है। आरोपियों की संख्या पांच थी। जिन्होंने उसके पति पर भी हमला किया है। यह सूचना मिलते ही जिले में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस टीम जांच करने पहुंची तो वह विरोधाभासी पाए गए। हालांकि कोलगवां थाना पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपी बृजेश प्रताप सिंह उर्फ डिंपल, त्रिवेणी तिवारी, कल्लू कुशवाहा, तुलसी दास कुशवाहा और राजकुमार कौल को आरोपी बनाया गया। महिला का दावा था कि वह बाइक में पति के साथ लौट रही थी। दोनों भरजुना देवी मंदिर से लौट रहे थे। आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो पुलिस का शक यकीन में तब्दील हो गया।

ऐसे खुला पूरा मामला
पुलिस ने पांच आरोपियों की तलाश की तो उसमें से दो आरोपी मिल गए। जब उन्हें मामला बताया गया तो उन्होंने कहा जिस व्यक्ति की पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है वह उससे रंजिश रखता है। आरोपियों ने घटना के वक्त दूसरी जगह की लोकेशन भी दिखाई। यह पता चलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज कराए। जिसमें महिला ने पति की करतूत को उजागर कर दिया। इस बात की पुष्टि करते हुए कोलगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया अगली कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर होगी। इस संबंध में पुलिस आरोपियों और पीड़िता के मोबाइल कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है। इसके अलावा मोबाइल टॉवर लोकेशन भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Social Media Effect : महिला एसआई ने ओवरलोड ट्रक पकड़े, टीआई उसे छुड़ाने के लिए भिड़ गए
Don`t copy text!