Bhopal News: शादी के तीन साल बाद ही करने लगे प्रताड़ित

Share

Bhopal News: परेशान होकर मुस्लिम महिला ने पुलिस से मांगी मदद, पति, देवर और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। शादी के तीन साल बाद मुस्लिम महिला ने ससुराल वालों से तंग होकर पुलिस से मदद मांगी। इस घटना पर भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई भी की हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामला अभी जांच में हैं। आरोपों को लेकर चार्जशीट न्यायालय के समक्ष पेश की जाएगी।

पुलिस ने सुलह कराने किया था प्रयास

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह ऐशबाग (Aishbag) इलाके में रहती हैं। मामले की जांच एसआई सुनील तिवारी (SI Sunil Tiwari) कर रहे हैं। पीड़िता की शादी अक्टूबर, 2020 में हुई थी। इस मामले में आरोपी पति फराज खान (Faraz Khan) हैं। वह पुष्पा नगर में रहता है। पीड़िता का कहना है कि उसे नवंबर, 2022 से पति फराज खान, ससुर मुमताज़ खान और देवर शोएब खान दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि परिवार कार चाहता था। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश के लिए काउंसलिंग भी कराई थी। हालांकि जब वे नहीं माने तो प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने 28/24 धारा 498—ए/ 34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत 23 जनवरी की शाम छह बजे मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Municipal Election: मोहल्ले की सरकार दो चरणों में चुनो
Don`t copy text!