Bhopal News: दो बहनों के बीच एक दीवार को लेकर कहासुनी

Share

Bhopal News: थाने पहुंची बहनों ने एक—दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। संपत्ति बंटवारे के बाद हुई कलह के चलते दो बहनें एक—दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों बहनों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए काउंटर केस दर्ज किया है।

यह बोलकर तोड़ रही थी दीवार

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को 152—153/22 धारा 294/506/34 गाली—गलौज, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का एक तो 294/506 का दूसरा मामला दर्ज किया है। इस मामले में सगी दो बहने फरियादी है। जबकि एक मामले में आरोपी बहन का पति भी है। बड़ी बहन ने मुस्लिम समाज में शादी की है। उसका पति मैकेनिक का काम करता है। जबकि छोटी बहन का एक पति से तलाक हो गया है। वहीं दूसरे पति से भी विवाद चलने के चलते वह अलग रहती है। दोनों बहनों के माता—पिता नहीं है। परवरिश दादी ने की थी। दादी ने दोनों बहनों को संपत्ति दी थी। बड़ी बहन को एक कमरा दिया था। जबकि छोटी बहन को दो कमरे दिए थे। बड़ी बहन अपने हिस्से के कमरे की दीवार तोड़ रही थी। उसका कहना था कि उसको जगह छोटी पड़ रही है। इस पर बड़ी बहन ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच गाली—गलौज शुरु कर दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा था। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तलवारें लहराई, गलियों में मचता रहा शोर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!