Bhopal News: शादी के बीस दिन बाद फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: नहीं मिला सुसाइड नोट, राजपत्रित अधिकारी करेंगे जांच

भोपाल। शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News)  के गांधी नगर इलाके की है। यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। मायके वालों ने भी खुदकुशी के लिए किसी प्रकार के आरोप फिलहाल नहीं लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

दो दिन पहले लौटी थी घर

गांधी नगर थाने में तैनात एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मृतका 20 वर्षीय पूजा मालवीय (Pooja Malviya)  है। वह काला पीपल (Bhopal News) शाजापुर की रहने वाली थी। पिछले महीने 14 अप्रैल को उसकी शादी बीडीए क्वार्टर गोंदरमऊ निवासी रोहित मालवीय (Rohit Malviya) से हुई थी। रोहित मालवीय और उसकी मां दोनों ही चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में काम करते हैं। रोहित अस्पताल में अटेंडर है, जबकि उसकी मां पवित्रा बाई साफ-सफाई करती है। चार दिन पहले रोहित अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके गया था। जहां दोनों मामा ससुर के यहां एक शादी समारोह में शामिल हुए। दो दिन पहले दोनों साथ घर लौटे थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे रोहित और उसकी मां काम पर चले गए। इस दौरान पूजा मालवीय घर पर अकेली थी।

जनहित में संदेश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

उसने पड़ोस में रहने वाली दो बहनों आलमा और इलमा को अपने साथ सोने के लिए कमरे में बुलाया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे आलमा की नींद खुली तो पूजा उसी कमरे में पंखे से फांसी पर लटकी मिली। लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 20/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सूचना 4 अप्रैल को सीतराम मालवीय ने दी थी। जनहित में जारी संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि आपको यह लगता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यह निशुल्क सेवा है जिसमें मनोचिकित्सक उपचार करते हैं। 

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मल्टी में रहने वाली महिला से बलात्कार

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!