Bhopal News: घुमाने के बहाने खेत की झोपड़ी में ले गया, बाहर पहरा दे रहा था मुख्य आरोपी का दोस्त
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई
भोपाल। नाबालिग से बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया हे। पुलिस के पास पहुंचने से पहले परिवार चौबीस घंटे सामाजिक बदनामी को लेकर मंथन करता रहा। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके की है। मुख्य आरोपी घुमाने के बहाने बाइक से खेत ले गया था। यहां उसके दूसरे साथी ने पहरा दिया। घटना के वक्त पीड़िता की मां रिश्तेदारी में गई थी। उसके आने के बाद पूरा घटनाक्रम उसने बताया था।
दोनों आरोपियों को दबोचा
गुनगा पुलिस के अनुसार यह वारदात 15-16 अप्रैल की दरमियानी रात हुई थी। पीड़िता की उम्र 14 साल है। पीड़िता कक्षा आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ चुकी है। मां भोपाल में रहने वाली मौसी के यहां गई थी। आरोपी गोविंद कुशवाहा और उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) उसके घर पहुंचे। पीड़िता को उसने बाहर बुलाया। गोविंद कुशवाहा बाइक में बैठाकर घुमाने के बहाने खेत में बने झोपड़ी पर ले गया। इस दौरान पीडि़ता का पिता घर में सोता रहा। खेत में गोविंद कुशवाह (Govind Kushwaha) ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसका साथी उमेश कुशवाहा पहरा दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में 86/22 धारा 376-2 (घ)/376(3)/120—बी/5/6 नाबालिग से बलात्कार, साजिश और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मां 16 अप्रैल की दोपहर दो बजे घर पहुंची थी। जिसके बाद परिवार 17 अप्रैल तक पुलिस से शिकायत करने अथवा नहीं करने पर विचार करता रहा। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.comके फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।