Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अवधपुरी इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, बैरसिया बस स्टेंड के नजदीक एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी अब तक पहचान नहीं हुई थी। पहचान के लिए शव हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रख दिया गया है। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के थानों की है।

पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया शव

अवधपुरी थाना पुलिस को तेज सिंह सिसोदिया (Tej Singh Sisodiya) ने 20 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान 20 वर्षीय दुलार सिंह बंजारा (Dular Singh Banjara) के रूप में हुई है। अवधपुरी पुलिस मर्ग 06/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दुलार सिंह बंजारा झुग्गी बस्ती का रहने वाला था। उसके माता—पिता शहर से बाहर रहते थे। वह मजदूरी करता था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी था। घटना वाले दिन सुबह लगभग 5 बजे लोगों ने उसे घुमते हुए देखा था। सुबह पड़ोसियों ने उसका घर में शव फांसी के फंदे पर लटका देखा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, टीला जमालपुरा थाना पुलिस मर्ग 01/22 दर्ज किया है। घटना 20 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे की है। पुलिस को शव टीला जमालपुरा स्थित बैरसिया बस स्टेंड के नजदीक मिला था। लाश एक युवक की है जिसकी उम्र लगभग 25—30 साल है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery Attempt: लॉक डाउन के बीच भारतीय स्टेट बैंक में चोरी की कोशिश

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!