Bhopal News: जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

Share

Bhopal News: एक साल के लिए किया गया जिलाबदर बदमाश घर पर मिला

Bhopal Property Fraud
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। शहर के बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश को उसके घर से दबोचा था। अब पिपलानी पुलिस ने बदमाश को उसके घर से दबोचा है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा 14 के उल्लंघन का प्रकरण बनाया है।

इस धारा का किया गया उल्लंघन

पिपलानी पुलिस के अनुसार 06 फरवरी की सुबह लगभग पौने आठ बजे यह मुकदमा 100/22 दर्ज किया था। घटना बी—सेक्टर स्थित सौ क्वार्टर झुग्गी बस्ती की है। यहां पुलिस को अनिकेत शुक्रवारिया उर्फ बाबू पिता रमेश शुक्रवारिया उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया गया। उसको जिला कलेक्टर कार्यालय से 02 सितंबर, 2021 में जिलाबदर कर दिया गया था। अनिकेत शुक्रवारिया को एक साल के लिए जिलाबदर (District Badar) किया गया था। इसके बावजूद आरोपी पुलिस को सर्चिंग के दौरान घर पर (Prisoner Arrested) मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5/क/ख का उल्लंघन मानते हुए धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बार्ड ब्याॅय को पुराने वार्ड ब्याॅय ने पीटा
Don`t copy text!