Bhopal News: ट्रॉली ड्रायवर की सड़क हादसे में मौत

Share

Bhopal News: लापरवाही से वाहन चलाकर ट्रॉली पलटने से हुई मौत का मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई है। यह हादसा भोपाल देहात क्षेत्र के बिलखिरिया (Bhopal News) थाना क्षेत्र में हुआ था। इस हादसे में ट्रेक्टर—ट्रॉली के ड्रायवर की मौत हो गई है। पुलिस ने मौत की जांच के बाद इसमें प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। जिसमें मृत व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।

एफआईआर होने के बाद भी

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 03 फरवरी की सुबह सात बजे सड़क हादसा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन सिंह ने दी थी। शव की पहचान लखन दांगी पिता शेर सिंह दांगी उम्र 35 साल के रुप में हुई। वह गोविंदपुरा स्थित संतोष नगर में रहता था। दुर्घटना अमझरा गांव के पास हुई थी। लखन दांगी (Lakhan Dangi) ट्रैक्टर एमपी—04—एमएम—0294 चला रहा था। हादसे की ठोस वजह अभी पता नहीं चली है। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 05/22 दर्ज किया। जिसके बाद अपराध 40/22 धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच एएसआई मुन्नालाल दुबे के पास है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: देवर ने की महिला के साथ गंदी हरकत
Don`t copy text!