MP Cabinet Meeting: भाजपा को आदिवासी वोट बैंक की चिंता

Share

MP Cabinet Meeting: कलश यात्रा से लेकर टंट्या भील के अंत्येष्टि स्थल पर कार्यक्रम कराने को दी मंजूरी

MP Cabinet Meeting
जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा- File Photo

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाग लेने आए थे। उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश समेत कई तरह की घोषणाएं मंच से की थी। जिसके बाद मध्यप्रदेश में आयोजित कैबिनेट बैठक (MP Cabinet Meeting) में उन वादों को लेकर असर देखने मिला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में टंट्या भील को लेकर आयोजन करने की रुपरेखा को मंजूरी दी। इसमें कलश यात्रा से लेकर इंदौर महू में स्थित समाधि स्थल में कार्यक्रम कराने को मंजूरी दी गई। हालांकि राजनीतिक जानकार इसे भाजपा के हाथ से छिटकता आदिवासी वोट बैंक मानकर चल रहे हैं।

अब एक ही जगह वसूला जाएगा जुर्माना

कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि राजस्व से संबंधित कई प्रस्तावों पर सहमति बनी है। जिसके बाद कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें एमपी में सायबर तहसील बनाया जा रहा है। अब तहसील में ही प्रकरणों का निपटारा कर सकता है। इससे पहले अब तहसील कार्यालयों में पहुंचना अनिवार्य होता था। सरकार के सामने अवैध खनन संबंधित सुधार के लिए प्रस्ताव आया था। इस कारण सरकार ने धारा 247 में संशोधन करने का फैसला लिया गया है। ऐसे मामलों में राजस्व और खनन के अलग—अलग कार्रवाई होती थी। अब दोनों जुर्माने का फैसला एक जगह लिया जाएगा।

स्कूल—कॉलेज में चलेगा अभियान

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत राज्य स्वराज्य संशोधन 2021 संशोधन अध्यादेश आया था। इसमें अब पंचायतों के चुनाव पूर्व में हुए चुनावों के आधार पर किया जाएगा। इसमें पंचायत, सरपंच, जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव पूर्व के आधार पर ही होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उर्जा साक्षरता अभियान चलाने का ऐलान किया था। इसके तहत स्कूल—कॉलेजों के अलावा जनता के बीच जागरुकता किया जाएगा। एमपी इस तरह के प्रयोगों के कारण पहला प्रदेश होगा। उर्जा के वैकल्पिक साधनों की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान से प्रकृति और जलवायु परिवर्तन की जानकारी दी जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि उर्जा विभाग के यह दोनों विषयों पर मुहर लगी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Honey Trap Gang: फेसबुक वाली फ्रेंड ने किसान को फंसाया

कल से वैक्सीनेशन कैंप की समीक्षा

MP Cabinet Meeting
कोविशील्ड वायल जो 5 एमएल का है इसमें 10 डोज लगाई जा सकती है- File Photo

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उर्जा विभाग की तरफ से लगाए गए शाजापुर में साढ़े चार सौ मेगावट, आगर में साढ़े पांच सौ मेगावाट और नीमच में पांच सौ मेगावाट के सोलर उर्जा संयत्र का उदघाटन किया जाएगा। इसका शिलान्यास कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में 25 नवंबर को किया जाएगा। इन परियोजनाओं से करीब 1500 मेगावाट उर्जा प्रदेश को मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को आदेश दिया है कि खाद और धान खरीदी की समीक्षा करने के आदेश दिए है। सीएम ने कहा कि मंत्री अपने स्वयं और प्रभार के जिलों में करें। गृहमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर से वैक्सीनेशन कैंप अभियान की समीक्षा करने के आदेश भी दिए हैं।

मंत्रियों को विभागों का टारगेट सौंपा

आदिवासी वोट बैंक को लेकर चिंतित भाजपा सरकार ने कई फैसले लिए हैं। कैबिनेट बैठक में 4 दिसंबर को टंटया भील की अंत्येष्टि स्थल पाताल पानी इंदौर पर कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए दो जगहों बड़ौदा अहीर और सेलाना से कलश यात्रा निकलेगी। यह दोनों यात्राएं बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, उज्जैन, रतलाम से निकलेगी। संस्कृति विभाग इस कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम भी टंटया भील के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को आदेश दिया है कि वे अपने—अपने विभाग के अलावा जिलों की समीक्षा 25 दिसंबर तक करें। विकास कार्यों की भी समीक्षा करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: घर में घुसकर जहरीला पदार्थ पिलाया

कैबिनेट बैठक (MP Cabinet Meeting) की जानकारी देते हुए गृहमंत्री और प्रवक्ता राज्य शासन नरोत्तम मिश्रा। जनसंपर्क विभाग से जारी वीडियो।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cabinet Meeting
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!