Bhopal News: क्लीनिक से पीरियड के लिए गोली लेकर खाई, हुई मौत

Share

Bhopal News: दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिलाओं के मौत से जुड़ी है। यह घटनाएं निशातपुरा और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। एक महिला को पीरियड बंद हो गए थे। जिसके बाद उसने क्लीनिक से गोली ली थी। जिसको खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और एक सप्ताह में मौत हो गई। इससे पहले उसका कई निजी अस्पतालों में इलाज चला। जब मौत की बारी आई तो उसको एम्स अस्पताल भेज दिया गया।

पीरियड नहीं आने पर खाई गोली

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल से 29 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक महिला के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को डॉक्टर निवेश (Dr Nivesh) ने दी थी। मृतका 27 वर्षीय समीना पति फयाज खान है। परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन जिले में रहता है। यहां मजदूरी करके करोद में रहता है। निशातपुरा पुलिस मर्ग 52/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई जोगेन्द्र नेगी (ASI Jogendra Negi) ने बताया कि समीना बेगम का पीरियड को लेकर छोला में क्लीनिक में दिखाया। उसका पीरियड रुक गया था। गोली खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो दूसरे अस्पताल में दिखाया गया।

टीबी की थी बीमारी

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

फिर समीना बेगम (Samina Begum) को गौतम नगर में ग्रीन सिटी (Green City Hospital) से एम्स अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट मिलने के बादपुलिस जांच के बिंदु तय करेगी। इधर, अयोध्या नगर थाना पुलिस को जेपी अस्पताल से डॉक्टर अग्रवाल ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। मृतका रुबैदा खातून पति शमीम उम्र 55 साल है। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 25/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि रुबैदा खातून (Rubeida Khatun) को टीबी की बीमारी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!