Bhopal News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार

Share

Bhopal News: जीजा ने साली की शादी तय होने के बाद मंगेतर को भेज दिया था वीडियो

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके से मिल रही है। यहां एक बलात्कार पीड़िता ने अपने जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि जीजा ने उसके साथ बलात्कार किया था। ​जिसका उसने वीडियो भी बना लिया था। उसका रिश्ता तय होने पर आरोपी ने उसके मंगेतर को वीडियो भेज दिया था।

तीन महीने पुरानी घटना

गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती घरेलू काम करती है। करीब ढाई महीने पहले वह घर के बाहर सो रही थी। देर रात करीब एक बजे दूसरे गांव में रहने वाला उसका बहनोई पहुंचा। वह उसको उठाकर घर के अंदर ले गया। इस दौरान उसने साली के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों पहले परिवार वालों ने युवती की शादी तय की थी। इस बात से उसका जीजा नाराज हो गया। उसने मंगेतर को बलात्कार वाले अश्लील वीडियो भेज दिए। वीडियो देखने के बाद लड़के ने शादी तोड़ दी।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

मुकदमा दर्ज करते ही भागा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

परिवार वालों को जब जीजा की करतूत का पता चला तो वह गांव के कुछ लोगों को लेकर उसके घर पहुंचे। जहां दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। शनिवार को पीड़ित युवती थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी जीजा अपने घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh : ग्रीन, ऑरेंज, रेड, सभी जोन में खुलेंगी शराब दुकानें
Don`t copy text!