दुष्कर्म से बचने के लिए महिला ने कहे सिर्फ दो शब्द और भाग निकला अपराधी

Share
फाइल फोटो

ऐनवक्त पर सूझबूझ ने बचाई महिला की आबरू

औरंगाबाद। एक महिला के विवेक ने उसकी आबरू बचा ली। सही समय पर महिला ने कुछ ऐसा कहा कि अपराधी उसे छोड़कर भाग निकला। घटना राजनगर इलाके की है। जहां रहने वाली एक 29 साल की विधवा महिला दुष्कर्म का शिकार होते-होते बच गई। किशोर विलास अवहाद नाम के युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन महिला की सूझबूझ से वो अपने मंसूबे में कामयाब न हो सका।

25 मार्च को महिला अपनी 7 साल की बेटी के साथ मार्केट गई थी। सिटी में खरिदारी करने के बाद जब वो घर लौट रही थी तो उसने देखा कि उसके पास महज 10 ही रुपए बचे है। घर लौटने के लिए उसे ज्यादा पैसों की जरूरत थी। लिहाजा उसने फैसला किया कि शेयरिंग ऑटो से वो और उसकी बेटी घर तक पहुंच जाएंगे। महिला अपनी बेटी के साथ शाहनूरमियां की दरगाह के पास जाकर बैठ गई।

उसी दौरान किशोर विलास वहां से गुजर रहा था। महिला पर नजर पड़ते ही उसने अपनी बाइक रोक ली और महिला को घर तक छोड़ देने का ऑफर दिया। महिला के पास पैसे नहीं थे लिहाजा वो अपनी बेटी के साथ किशोर की बाइक पर बैठ गई। जैसे ही वो घर पहुंची तो किशोर भी घर में घुस गया। उसने चाकू की नोंक पर महिला से ज्यादती की कोशिश की। लेकिन तभी महिला ने चिल्लाना शुरु कर दिया कि वो एचआईवी पॉसिटिव है, यानि उसे एड्स की बीमारी है। इतना सुनते ही किशोर के होश उड़ गए और वो उसे छोड़कर वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें:   prinsu singh suicide case : हेमंत कटारे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली प्रिंसु सिंह ने की आत्महत्या

महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। साथ ही उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म हो सकता था लिहाजा पुलिस ने किशोर पर पास्को एक्ट की धाराए भी लगाई। महिला ने किशोर का हुलिया पुलिस को बताया जिससे उसका स्कैच तैयार किया गया। पुलिस ने 10 अप्रैल को किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोर आदतन अपराधी है। उसे पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों पहले ही वो जेल से छूटा  है।

Don`t copy text!