कांग्रेस विधायक को भाजपा में आते ही मिला वेलकम गिफ्ट

Share

देर रात तक नहीं हो सका विभागों का बंटवारा

Pradhuman singh lodhi
सीएम शिवराज को मिठाई खिलाफ प्रद्युम्न सिंह लोधी

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradhuman Singh Lodhi) भाजपा में शामिल हो गए है। छतरपुर जिले (Chhatarpur) की बड़ामलहरा सीट से विधायक लोधी ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार को लोधी भाजपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कहने पर प्रद्युम्न सिंह ने कांग्रेस छोड़ी है। भाजपा में शामिल होते ही लोधी को वेलकम गिफ्ट भी दिया गया है। लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम का चेयरमैन बना दिया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा।

जायसवाल की मुराद भी पूरी

वहीं कभी कमलनाथ के खास रहे निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल अब भाजपा सरकार में भी खास हो गए है।  रविवार को जायसवाल को बड़ी कमान सौंपी गई। वारासिवनी से विधायक प्रदीप जायसवाल को माइनिंग कार्पोरेशन का चेयरमैन बना दिया गया है। बता दें कि कमलनाथ सरकार गिरने की आहट सुनते ही जायसवाल ने पाला बदल लिया था। वे कमलनाथ सरकार में भी खनिज साधन मंत्री थे। अब माइनिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन बना दिए गए है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ग्वालियर में घोषणा की थी कि रविवार को विभागों का बंटवारा हो जाएगा। लेकिन देर रात तक विभागों के बंटवारे की अधिकृत सूचि सामने नहीं आ सकी। ज्यादातर मंत्रियों के नामों के आगे विभाग लिखकर सोशल मीडिया पर सूचि वायरल की जा रही है। लेकिन पुष्टि नहीं हुई है। खबर है कि दो मंत्रियों के विभागों को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:   MP Political Gossip: पार्षद पत्नी का आडियो शहर में वायरल

यह भी पढ़ेंः अधिकारी का आरोपी से रिश्ता पार्ट-2, ऐसे ही बनाए जाते है विकास दुबे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!