Bhopal Crime: मछली उठा ले गई बिल्ली, पिट गया युवक

Share

आरोपियों ने किया धारदार चीज से हमला हुआ लहू लुहान

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) आपको शीर्षक पढ़कर हैरानी हुई होगी। लेकिन, यह बिलकुल सच है। अभी दूसरी चौकने वाली बात यह भी है कि इसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी (Madhya Pradesh Beaten Case) भोपाल की है। लेकिन, आरोपी बिल्ली या फिर मछली नहीं है। इन दोनों कारणों से एक व्यक्ति की जमकर पिटाई (Bhopal Fight Case) हो गई है। वह डॉक्टरों से अपना इलाज करा रहा है। उसकी पहले से ही माली हालत खराब थी। अब मुकदमे और डॉक्टर के खर्चे ने उसको ओर अधिक परेशानी में डाल दिया है।

कोलार पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राइम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि घटना कान्हा  कुंज इलाके की है। यहां गोविंद धुर्वे (Govind Dhurve) का परिवार रहता है। यह पूरा मामला 7 मई की रात का है। गोविंद धुर्वे के शरीर में कई जगह चोटें है। यह चोटें उसके पड़ोसी हाकम सिंह और प्रकाश पेंटर के कारण आई है। आरोपी हाकम सिंह यादव पिटाई में जख्मी गोविंद धुर्वे का पड़ोसी है। आरोपियों ने नुकीली चीज से चेहरे पर वार किया था। जिसके कारण वह लहुलूहान भी हो गया। उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ जाती  अगर वहां पर अशोक और रामप्रसाद नहीं पहुंचते। इन दोनों ने आरोपियों से छुड़ाकर उसको अलग किया। इसके बाद वह थाने पहुंचा जहां मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते वक्त गोविंद धुर्वे से कारण पूछा तो उसने माथा पीट लिया। गोविंद धुर्वे ने पुलिस को बताया कि उसके घर में मछली रखी हुई थी। उसकी गंध से बिल्ली आ गई। वह बिल्ली नजर बचाकर वहां पहुंच गई जहां मछली थी। फिर वह उसको अपने मुंह में दबाकर ले गई। यह भी पता उसे नहीं चला। इसकी जानकारी  हाकम सिंह यादव ने ही उसको दी। उसका कहना था कि बिल्ली  उसके घर की मछली लेकर हाकम के घर आ गई थी। इसी बात पर दोनों में पहले कहासुनी फिर मारपीट हुई थी।

यह भी पढ़ें:   MP News: थ्री इडियट का 'चमत्कार' वाला शब्द याद है ना!

अपील

देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। हम भी समाज हित में स्पॉट रिपोर्टिंग करने से बच रहे हैं। इसलिए समाज और लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!