भाजपा नेता से बदसलूकी पड़ी भारी, संयुक्त कलेक्टर निलंबित

Share

गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

हरि शर्ट में संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह और डॉ. सुनील जैन

डिंडौरी। Dindori कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन की बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह (Ramesh Singh) को निलंबित कर दिया गया है। भाजपा नेता डॉ. सुनील जैन (Dr. Sunil Jain) से अभद्रता करना संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह पर भारी पड़ गया। सुबह 11 बजे विवाद हुआ था, शाम होने से पहले रमेश सिंह का निलंबन आदेश जारी हो गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जबलपुर कमिश्नर ऑफिस (Commissioner Office Jabalpur)  होगा। निलंबन आदेश में साफ किया गया है कि संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह ने बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ अभद्रता (Misbehave) और धक्का मुक्की की। उनका ये व्यवहार राज्य सिविल सेवा के अनुरूप नहीं है। लिहाजा उन्हें दंडित करते हुए निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ेंः एम्स के डॉक्टरों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ये है पूरा मामला

गुरुवार को कोरोना संकट (Coronavirus) के मद्देनजर कलेक्टर कार्यालय डिंडौरी में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में हिस्सा लेने विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा नेता डॉ. सुनील जैन भी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी कलेक्टर कार्यालय में खड़ी की थी। लेकिन जिस जगह गाड़ी खड़ी की गई उस पर संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह ने आपत्ती जताई। रमेश सिंह ने गाड़ी को कहीं और खड़ी करने को कहा। इस बात को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन और रमेश सिंह के बीच विवाद शुरु हो गया। जो गाली-गलौच और धक्का मुक्की तक जा पहुंचा। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने कलेक्टर बी कार्तिकेयन से भी संयुक्त कलेक्टर की शिकायत की थी। जिले के भाजपा नेता इस मामले में आक्रोशित थे, उन्होंने संगठन को भी घटना से अवगत कराया था

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जहर खाने के बाद छात्रा की मौत 

यह भी पढ़ेंः एक बोतल शराब के इंतजार में निकल गई जान

Don`t copy text!