जमातियों पर विवादित बयान देने वाली पूजा शकुन पांडेय पति समेत गिरफ्तार

Share

हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव है पूजा शकुन पांडेय

पुलिस गिरफ्त में पूजा शकुन पांडेय

अलीगढ़। Aligarh हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) की राष्ट्रीय महासचिव और बड़बोली नेता पूजा शकुन पांडेय (Pooja Shakun Pandey) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पति अशोक पांडे (Ashok Pandey) को भी पुलिस ने अरेस्ट किया। पूजा और अशोक को तब्लीगी जमात (Tabligi Jamat) में शामिल हुए लोगों के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसपी अभिषेक कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कोरोना महामारी के परिपेक्ष्य में एक समुदाय विशेष के खिलाफ चार अप्रैल को भड़काऊ बयान देने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ेंः भोपाल के इस्लामपुरा में पुलिस वालों को मारे चाकू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा शकुन पांडेय और उनके पति ने दो दिन पहले तब्लीगी जमात पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाते हुए गोली मार दिए जाने का विवादित बयान दिया था। पांडेय का कहना है कि जमातियों ने मरकज (Markaz) से निकलकर पूरे देश में कोरोना महामारी फैलाई है। विवादित बयान का वीडियो भी जारी किया गया था। जिस पर शिकायत के बाद अलीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बड़बोली पूजा शकुन पांडेय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भी अपनी विवादित मांग दोहराई थी।

यह भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश में बढ़ेगा लॉकडाउन, सीएम ने दिए संकेत

ये वहीं पूजा शकुन पांडे है जिसने 30 जनवरी को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के पुतले को गोली मारने का दृश्य दोहराया था। साथ ही अपने इस कुकृत्य का वीडियो भी जारी किया था। अपनी हरकतों की वजह से पांडेय सुर्खियों में बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:   UP Crime: पहले पत्नी बनाने को नहीं था राजी, फिर आपत्तिजनक वीडियो बना गांव में बांटे
Don`t copy text!