UP Murder: घर में घुसकर युवती को फंदे पर लटकाया

Share

मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, युवती के भाई ने छेड़खानी करने पर आरोपियों को पीटा था

 

Uttar Pradesh Murder
संकेतिक चित्र

मैनपुरी। बहन की छेड़खानी (Eve Teasing) की खबर लगने पर एक भाई का खून खौल गया। उसने छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाया। लेकिन, आरोपियों ने गलती मानने की बजाय लड़की को फंदे पर लटका (UP Murder) दिया। मामला उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Murder) के मैनपुरी (Mainpuri Murder) जिले का है। घटना के बाद लोगों में जमकर आक्रोश था। जिसको देखते हुए सक्रिय हुई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभी एक अन्य आरोपी की तलाश है।

पुलिस ने बताया कि घटना उत्तर प्रदेश (@Uttar Pradesh Murder) के मैनपुरी (#Mainpuri Murder) जिले के घिरोर कस्बे की है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतका गांव के स्कूल में नवी कक्षा में पढ़ती थी। जिसे स्कूल से आते वक्त गांव के चार लड़कों ने छेड़छाड़ की थी। उसने घर आकर इसकी जानकारी दी थी। जानकारी मिलने पर मृतका का भाई उन लड़कों को मारने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा था। सबने मिलकर उनके साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान सभी आरोपी वहां से भाग गए थे। छेड़छाड़ के बाद बच्ची डरी और सहमी थी। वह आज इसी वजह से स्कूल भी नहीं गई थी। उसे सोता छोड़कर सब रोज की तरह अपने—अपने काम पर घर से चले गए थे।

यह भी पढ़ें: देश की सबसे बड़ी एजेंसी कुख्यात बदमाश तो क्या एक बच्ची को नहीं ढुंढ पाई, जानिए क्यों

घर का गेट बाहर से बंद था। हमारे जाते ही पीछे से चारों आरोपी घर में घुसे और लड़की के गले में फंदा डालकर उसे पंखे पर लटका दिया। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी घर की तरफ भागे। लोगों को आता देख चारो पीछे के रास्ते से भाग निकले। परिजनों को सूचना दी थी। जब तक बच्ची को फंदे से उतारा तब तक वह मर चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें:   UP Murder: ब्यॉयफ्रेंड लवर के घर पहुंंचा, परिवार ने दबोचकर मार डाला
Don`t copy text!