नरभक्षी बने कुत्तों ने राजमिस्त्री को नोंच-नोंचकर मार डाला, रातभर खाते रहे शव

Share

तेज सिंह के शव की हालत देख सहमे ग्रामीण, गांव में फैली सनसनी

शव का पंचनामा बनाती पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक राजमिस्त्री को कुत्तों (Dogs Killed Man) ने अपना निवाला बना लिया। नरभक्षी खुंखार कुत्तों ने एक साथ राजमिस्त्री पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद कुत्तें रातभर उसके शव को खाते रहे। सुबह जब गांव वालों ने कुत्तों को जमघट देखा तो वो सकते में पड़ गए। कुत्तों को भगाकर जब राजमिस्त्री के शव पर निगाह पड़ी तो लोगों में सनसनी फैल गई।

घटना मिरहची क्षेत्र के ततारपुर गांव की है। राजमिस्त्री का काम करने वाले 55 वर्षीय तेज सिंह अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्हें कुत्तों ने घेर लिया। एक साथ कई कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसके चलते तेज सिंह उनका सामना नहीं कर सके। इधर तेज सिंह घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं मिले। रातभर कुत्तें नोंच-नोंच कर तेज सिंह के शव को खाते रहे। सुबह मुर्गी फार्म के पास उनका शव मिला।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:   UP Minor Rape Case: 65 साल के वृद्ध ने 2 साल की बच्ची से की दरिंदगी
Don`t copy text!