Haryana Crime: Railway Track पर मिली दो दिन की बच्ची, मां मिली तो कहानी सामने आई तीन

Share

पति का आरोप बच्ची उसकी नहीं, पत्नी का आरोप उसको बच्ची होने पर निकाला, पुलिस परेशान वास्तविकता का पता लगाने में जुटी

 

Hariyana Crime
सांकेतिक चित्र

हरियाणा। हरियाणा (#Haryana Crime) के यमुना नगर (Yamuna Nagar Crime) जिले की पुलिस के पास बिलकुल हैरान कर देने वाला मामला पहुंचा है। दरअसल, पुलिस को दो दिन की एक बच्ची रेलवे ट्रैक (Railway Track Born Baby) पर मिली थी। जिसको तलाशते हुए उसकी मां थाने पहुंची। मां ने ससुराल पर आरोप लगाया। पुलिस पति को लेकर आई तो उसने नई कहानी बताकर उसको चौंका दिया। अब पुलिस के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वह वास्तविकता का पता लगाने के लिए डीएनए से लेकर अन्य वैज्ञानिक परीक्षण करने जा रही है।

घटना हरियाणा (#Haryana Crime) के यमुना नगर (Yamuna Nagar Crime) जिले के सरस्वती नगर के गांव की है। जहां रेलवे ट्रैक पर दो दिन की बच्ची पड़ी मिलने की खबर मिली थी। पुलिस ने बताया कि इस मासूम की रोने की आवाज सुनकर लोगों ने घरों से निकलकर देखा था। बच्ची को एक चादर में लपेट कर फेंका गया था। जिसके बाद लोगों ने बच्ची को उठाकर थाने लेकर आए थे। बच्ची की तलाश में उसकी मां भी पीछे से थाने पहुंच गई थी। उसने ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है कि वह बच्ची के होने से खुश नहीं थे। इसलिए वह बच्ची को उससे बचाकर ले गए थे। वहीं पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसके शादी से पहले अवैध संबंध है। जिसके बाद ससुराल में भी उसके छोटे भाई जिसकी उम्र मात्र 14—15 वर्ष है उसके साथ भी इसके अवैध संबंध है। उसी संबंध से यह गर्भवती हुई थी। जिसका पता चलने पर लोक लाज के शर्म से घर की बात को घर में ही रखा था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के बाद मामला सुलझाने में फंसी हुई है। वह बच्ची का डीएनए टेस्ट करा रही है। उसके आने के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Haryana Double Murder: मां—बेटी की निर्मम तरीके से हत्या
Don`t copy text!