Bhopal News: बेरोजगारी से तंग युवक ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: घटना स्थल से नहीं मिला पुलिस को कोई ठोस सबूत, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यह एक युवक ने आत्महत्या (Bhopal Youth Suicide Case) की है। वह बेरोजगारी से परेशान चल रहा था। हालांकि घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मां—भाई के साथ रहता था

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह लगभग सात बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी थी। छोला मंदिर थाना पुलिस मर्ग 86/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई सुमेर सिंह टेकाम ने बताया मृतक की पहचान थान सिंह अहिरवार पिता स्वर्गीय मूलचंद्र अहिरवार उम्र 28 साल के रूप में हुई है। वह कल्याण नगर इलाके में रहता है। उसका एक बड़ा भाई तोरन सिंह अलग रहता है। थान सिंह (Than Singh Suicide News) उसके मां और छोटे भाई के साथ रहता था। वह शराब पीने का आदी था। वह सब्जी मंड़ी में हम्माली का काम करता था। इसके अलावा वह कई और काम की तलाश कर रहा था। कही काम नहीं मिलने से वह तनाव में चल रहा था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर लौटा था। उसके बाद वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया।
सुबह मां ने बाथरूम के पास लोहे की एंगिल पर उसे साड़ी के फंदे से लटका देखा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ​पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें:   पढ़ाई छोड़ काम वाली से बलात्कार

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Ips Transfer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!