Bhopal News: शादीशुदा महिला केे साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: दो साल से कर रहा था मनचला परेशान, तंग आकर पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। शादीशुदा दलित महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला पुलिस थाने पहुंचा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता मजदूर वर्ग की है और आरोपी सैट्रिंग लगाने और बिछाने का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले दो साल से उसे तंग कर रहा था।

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह पति के साथ रहती है। उसे घर के पास ही रहने वाला इमरान उर्फ गोलू परेशान करता था। ऐसा वह नवम्बर, 2021 से लगातार कर रहा था। वह उसकी हरकतों का विरोध करने पर धमकाता भी था। सामाजिक बदनामी के भय में पीड़िता खामोश रही। लेकिन, उसने जब परेशान करने को लेकर अति कर दी तो वह थाने पहुंच गई। इस मामले की शिकायत उसने 07 नवंबर को बैरागढ़ थाने में जाकर की। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 458/23 धारा 354—घ/506/3(1)डब्लूआई/3(2) (पीछा करके परेशान करना, धमकाना और दलित अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BDA Property Encroachment: भूमाफिया के परिजनों पर बीडीए मेहरबान
Don`t copy text!