Bhopal News: महिला को अनजान ने पत्थर मारा

Share

Bhopal News: होलिका दहन के दौरान अचानक महिला के सिर पर आकर लगा था पत्थर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। होलिका दहन वाले दिन एक महिला को सिर पर आकर पत्थर लग गया। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के कमला नगर इलाके की है। पत्थर किस व्यक्ति ने फेंका अभी यह पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 17—18 मार्च की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे 199/22 धारा 336 (पथराव) का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में शिकायत राखी जैन पति आशीष जैन उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। वे गीतांजली काम्पलेक्स के नजदीक सोनिया गांधी परिसर में रहती है। घटना 17 मार्च की रात को हुई थी। इस मामल में आरोपी फिलहाल अज्ञात व्यक्ति है। राखी जैन (Rakhi Jain) को सिर में पत्थर लगने से करीब आधा दर्जन टांके भी आए हैं। उन्हें हजेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशीष जैन ने बताया कि वे कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। घटना वाले दिन पत्नी कॉलोनी में दहन हो रही होली देखने के लिए निकली थी। तभी पत्थर आकर उन्हें सिर पर लगा था। पुलिस को पत्थर मारने वाले व्यक्ति के संबंध में सुराग मिल गया है। उसको गिरफ्तार करने से पहले पुलिस फिलहाल सबूत जुटा रही है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जिंसी के नजदीक गोली चली
Don`t copy text!