Bhopal News: पत्नी को हरकतें बताई तो बच्चे पर किया हमला

Share

Bhopal News: शराब के नशे में करता था गंदी हरकतें, विरोध में उतरी महिलाएं

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कमला नगर थाने से मिल रही है। यहां एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़ित महिला किराना दुकान चलाती है। जहां आरोपी नशे की हालत में पहुंचा था। महिला के विरोध करने पर अन्य महिलाएं जमा हुई। उसके बाद थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

बच्ची को लगे नाखून

कमला नगर पुलिस के अनुसार यह विवाद 12 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे हुआ था। घटना दुर्गा बिजासेन नगर इलाके की है। पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह घर पर ही किराना दुकान चलाती है। जहां आरोपी राज अंथोनी (Raj Anthony) पहुंचा। वह पेशे से ड्रायवर है। वह नशे की हालत में था। वह शर्ट के बटन खोलकर महिला के सामने पहुंचा। ऐसा वह पहले भी कर चुका था। राज अंथोनी शराब के लिए पैसे मांगने लगा। महिला ने पैसे नहीं दिए तो वह गाली—गलौज करने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी वर्षा भी आ गई। जब उसकी हरकतें पीड़िता ने पत्नी को बताई तो वह मारपीट करने लगा। आरोपी ने पीड़िता को नोंच दिया। यह देख उसकी बच्ची बचाने आई तो उसे भी नाखून से नोंच दिया।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बोनी के लिए पैसे मांगे तो सिर पर पड़ी लोहे की रॉड
Don`t copy text!