PM Jan Dhan Scam: जालसाज महिला हरियाणा से हुई गिरफ्तार

Share

PM Jan Dhan Scam: पांच दर्जन से अधिक गरीबों के खाते से निकाल लिए थे 30 लाख रूपए

PM Jan Dhan Scam
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक का कियोस्क (PM Jan Dhan Scam) लेकर संचालित करने वाली शातिर जालसाज महिला को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भोपाल सिटी के बागसेवनिया थाने में जालसाजी का केस दर्ज था। आरोपी महिला ने पांच दर्जन से अधिक गरीब परिवारों के पीएम जन—धन खाते में जमा रकम निकाल ली थी। ऐसा करने के लिए आरोपी ने फर्जी एफडी बनाने का झांसा दिया था।

दस हजार रुपए का था ईनाम

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में 23 सितंबर, 2021 को इंदौर निवासी वाजिद खान पिता अब्दुल खान ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी अंजली सिन्हा पति विनोद सिन्हा है। वह पार्थ सारथी एक्सटेन्षन बागमुगालिया में रहती थी। उसके खिलाफ बागसेवनिया थाने में 677/2021 धारा 406/409/420 (गबन और जालसाजी) का प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी तरह का एक अन्य मुकदमा 26 दिसंबर को नंदराम अहिरवार पिता सुखलाल अहिरवार ने भी दर्ज कराया था। नंदराम अहिरवार (Nandram Ahirwar) संजय नगर जाटखेडी मिसरोद में रहता है। अंजली सिन्हा के खिलाफ तीसरा मुकदमा 938/21 भी दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

इसी मामले की जांच के बाद अंजली सिन्हा (Anjali Sinha) को 28 फरवरी को गुरूग्राम से गिरफ्तार किया गया। वहां से उसको प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाया गया। इस कार्रवाई में एसआई टिंकल यादव, सुरेखा अर्मा, सिपाही 655 दीपक गुर्जर, महिला आरक्षक 3484 शिवकला चन्देल, 4201 मीनाक्षी वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरकारी जमीन की सफाई कराना सोसायटी की अध्यक्ष को नागवारा गुजरा

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

PM Jan Dhan Scam
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!