Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: कार ने दंपति को मारी थी टक्कर, पति को सामान्य चोटें आई, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति को सामान्य चोटें आई है। यह हादसे भेापाल (Bhopal News) देहात के बैरसिया और खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के हैं। जिसमें एक मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

कार ने मारी थी जोरदार टक्कर

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार 04 जून को ग्राम इमलिया स्वरुप स्थित बायपास पर कार (Car) एमपी-04-जेडए-3681 के चालक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी थी। मोटर साइकिल को लक्ष्मीनारायण शर्मा (Laxmi Narayan Sharma) चला रहे थे। उनके साथ मोटर साइकिल में 60 वर्षीय पत्नी सावित्री शर्मा (Savitri Sharma) भी थीं। दोनों बैरसिया से अपने चाटाहेड़ी गांव की तरफ लौट रहे थे। घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो घंटे तक चले इलाज के बाद सावित्री बाई ने दम तोड़ दिया। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 45/26 कायम करने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 340/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई आरसी मीणा (SI RC Meena) कर रहे हैं। इधर, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

डिवाइडर से टकराकर हुई थी मौत

इधर, दूसरा सड़क हादसा खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा 30 मई की रात को हुआ था। पुलिस ने बताया कि मोटर साइकिल हर्षित यादव (Harshit Yadav) की थी। वह अपने दोस्त 19 वर्षीय आशीष के साथ घुमने निकले थे। हर्षित यादव बेहटा गांव में रहता है। कुछ दूर मोटर साइकिल उसने ही चलाई थी। इसके बाद आशीष ने मोटर साइकिल चलाने की इच्छा जताई। वह दोनों जब 11 मील स्थित कैंपियन स्कूल (Champion School) के पास पहुंचे तो डिवाइडर से बाइक टकरा गई। जिसमेें आशीष को सिर में गंभीर चोट आई थी। चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम करने के बाद हर्षित यादव के खिलाफ भी प्रकरण 169/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बनप सिंह पटेल (HC Banap Singh Patel) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: डेढ़ साल के भीतर बाप—मां के बाद बेटे ने की आत्महत्या

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!