Bhopal News: शादी का झांसा देकर द​लित युवती से होटल में बलात्कार

Share

Bhopal News: दो साल से कई थानों में जाकर कर चुकी थी शिकायतें,एग्रीमेंट करके एफआईआर से बचता रहा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार साल तक रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। आरोपी सवर्ण समाज का है जबकि पीड़ित युवती दलित है। इस कारण आरोपी के माता-पिता रिश्ते के लिए राजी भी नहीं थे। पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी आरोपी के खिलाफ लगाई है।

आरोपी के माता—पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है जो कि मिसरोद (Misrod) इलाके में रहती है। उसकी नरेंद्र राजपूत (Narendra Rajput) के साथ दोस्ती हुई थी। वह एक प्रायवेट कंपनी में सेल्स मेन का काम करता है। दोनों की दोस्ती 2022 से थी। आरोपी ने प्रेम प्रस्ताव रखते हुए शादी करने का वादा किया था। यह बोलकर उसने शाहपुरा स्थित ऑरा मॉल (Aura Mall) के नजदीक विनायक होटल में(Vinayak Hotel)  बलात्कार किया था। जब उससे शादी की बात बोली तो वह वादे से मुकर गया। उसका कहना था कि माता-पिता उसके दलित (Dalit)  होने के कारण शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद वह उसका पीछा करके आते-जाते रास्ते में रोकता था। उससे परेशान होकर दो साल पहले भी वह शाहपुरा थाने में पहुंची थी। उस वक्त एग्रीमेंट बनाकर शादी करने का उसने यकीन दिलाया था। लेकिन, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़िता ने 03 जून को शाहपुरा थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। इससे पहले वह मिसरोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी। शाहपुरा थाना पुलिस ने आरेापी के खिलाफ प्रकरण 259/26 दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सास को अपमानित करने पर बइनोई ने मिलकर बहू को पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!