Traffic Police News: ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोका तो कॉलर पकड़कर जेब से मोबाइल निकाला, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

भोपाल। सीएम डॉक्टर मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) के काफिले में घुसने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को दबोचा है। उसके खिलाफ ट्रैफिक कांस्टेबल (Traffic Police News) ने भोपाल शहर के श्यामला हिल्स थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में अभी एक अन्य युवक की भूमिका को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। आरोपी बिना नंबर की बाइक में भी सवार था। इसलिए उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
कांस्टेबल की जेब में रखा मोबाइल छीना
श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना 3 जून की शाम चार बजे यचह घटना हुई थी। सीएम का कारकेड सीएम हाउस से गांधी नगर स्थिति स्टेट हेंगर जा रहा था। इसलिए ट्रैफिक कांस्टेबल ने पॉलीटेक्निक चौराहे पर यातायात रोक दिया था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक कारकेड के पीछे चल दिए। वाहन में नंबर भी नहीं था। इसलिए एफआरवी ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया। इसके अलावा सूबेदार ने भी वाहन चालकों को पकड़ लिया था। बाइक सवार उनसे गाली—गलौज करते हुए झूमाझटकी करने लगा। आरोपी ने कॉलर पकड़ ली और जेब में रखा मोबाइल छीन लिया। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 113/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई शिवशंकर लववंशी कर रहे हैं। आरोपी का नाम मोहम्मद बिलाल पिता अतीक उम्र 26 साल है। वह तलैया थाना क्षेत्र स्थित बैंड मास्टर चौराहे के नजदीक रहता है। मोहम्मद बिलाल के साथ मौजूद दूसरे युवक का नाम और उसकी भूमिका को लेकर थाना पुलिस ने स्थिति साफ नहीं की है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।