Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने वृद्ध महिला समेत तीन व्यक्तियों को दबोचा, थाने में दर्ज है कई प्रकरण

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने ढ़ाई किलो से अधिक गांजे के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा है। जिसमें एक वयोवृद्ध महिला भी शामिल है। पुलिस (Bhopal News) ने बरामद गांजे की कीमत और जब्त आरोपियों की संपत्ति करीब डेढ़ लाख रुपए की बताई है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुड़िया बनाकर दुकान से बेचते थे गांजा
भेापाल क्राइम ब्रांच(Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार भीम नगर (Bheem Nagar) स्थित राहुल किराना स्टोर (Rahul Kirana Store) की आड़ से गांजा (Ganja) बिकने की सूचना मिल रही थी। यह दुकान राजवती राय पति रमेश राय उम्र 69 साल चलाती है। क्राइम ब्रांच ने दबिश दी तो पुड़िया बनाकर दुकान में वह मिली। राजवती राय (Rajwati Rai) के दुकान की तलाशी में 756 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा पता चला कि वह गांजा बेचकर एक हजार रुपए कमा भी चुकी थी। उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया। इसी तरह वीआईपी गेस्ट हाऊस के पीछे बाइक सवार दो युवकों को दबोचा गया। आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन गोस्वामी पिता स्वर्गीय राजू गोस्वामी उम्र 27 साल और मनीष शुक्ला पिता स्वर्गीय राम सहोदर उम्र 30 साल बताया। आरोपियों के पास सफेद पन्नी में एक किलो 925 ग्राम गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल (Mobile) फोन भी बरामद हुए हैं। अर्जुन गोस्वामी (Arjun Goswami) मूलत: शिवपुरी (Shivpuri) जिले का रहने वाला है। फिलहाल वह शाहपुरा (Shahpura) गांव में रहता है। उसके खिलाफ मारपीट के तीन प्रकरण पहले से दर्ज है। इसी तरह मनीष शुक्ला (Manish Shukla) शाहपुरा में रहता है। वह लूट के अलावा मारपीट की वारदात में पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।