Bhopal News: बस से हुई दुर्घटना में मौत

Share

Bhopal News: बाइक सवार को मारी थी टक्कर, एक अन्य भी हादसे में जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में सड़क दुर्घटना में अंकुश नहीं लग पा (MP Road Mishap) रहा है। रोजाना होती सड़क दुर्घटनाओं में किसी न किसी व्यक्ति की जान जा रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के निशातपुरा इलाके का है। यहां एक बस चालक ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी थी। जिसमें एक युवक की मौत (Road Accident) हो गई है। वहीं दूसरे युवक का पीपुल्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपी वाहन चालक फरार

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 9—10 मार्च की शाम लगभग चार बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर धुर्वे ने एक युवक के मौत की सूचना दी थी। यह घटना करोंद स्थित जेल रोड़ बैंक के नजदीक हुई थी। हादसे में करोंद निवासी (Nikhil Kushwaha) निखिल कुश्वाह पिता राकेश कुशवाह उम्र 22 साल की मौत हो गई है। इस हादसे में उसका दोस्त वीरेंद पंथी पिता ओम प्रकाश पंथी उम्र 26 साल भी घायल हुआ है। उसका पीपुल्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। निशातपुरा पुलिस मर्ग 12/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दोनों अयोध्या नगर की एक दुकान में फर्नीचर का काम करते हैं। दोनों एक साथ बाइक से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। तभी एमपी—09—एसए—8349 बस चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बस चालक के खिलाफ 280/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाना, टक्कर मारना और टक्कर मारने पर व्यक्ति की मौत) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार नही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खदान में डंपर के भीतर मृत मिला ड्रायवर 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई
खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!