Bhopal News: बहू ने ससुर पर फेंक दिया गर्म पानी

Share

Bhopal News: घरेलू कलह के कारण बने हालात, महिला ने अपना धैर्य खोया, अधेड़ व्यक्ति हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। घरेलू कलह में एक महिला आवेश में आ गई। उसने अपने हाथ में पकड़े बर्तन के भीतर मौजूद गर्म पानी को ससुर पर फेंक दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके की है। हादसे में अधेड़ व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। उसे पहले बैरागढ़ के सिविल अस्पताल फिर वहां से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विवाद की वजह पर अभी रहस्य बरकरार

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 15 मार्च की रात लगभग नौ बजे हुई थी। वृद्ध बयान देने की स्थिति में नहीं था। इस कारण पहली बार पुलिस बैरंग लौट गई थी। उस वक्त गर्म पानी से झुलसा व्यक्ति सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती था। वह 20 मार्च को होश में आया तो पुलिस बयान दर्ज करने पहुंची। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी लालजीराम सूर्यवंशी (Laljiram Suryavanshi) पिता घासीराम सूर्यवंशी उम्र 55 साल ने बताया कि वह गांधी नगर में मोची की दुकान चलाता है। परिवार यहां बूढ़ाखेड़ा गांव में रहता है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहू नेहा सूर्यवंशी (Neha Suryavanshi) ने गर्म पानी फेंक दिया था। जिस कारण उसके चेहरे, गर्दन और पीठ बुरी तरह से झुलस गई थी। लालजीराम सूर्यवंशी के बयान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने 21 मार्च की शाम लगभग सवा छह बजे 89/23 धारा 294/324 (गाली—गलौज और गर्म पानी फेंककर चोटिल करने का प्रकरण) दर्ज किया। मामले की जांच हवलदार रतिराम गौतम (HC Ratiram Gautam) कर रहे हैं। विवाद से पहले बहू ने ससुर को जमकर गाली—गलौज की थी। जिसका उसने विरोध किया तो खोलता पानी फेंक दिया गया था। झुलसने के बाद बेटा नितेश सूर्यवंशी (Nitesh Suryavanshi) उसे अस्पताल ले गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Anand Nagar Suicide: आर्थिक तंगी से जूझकर आत्महत्या करने वाले मुखिया ने भी दम तोड़ा
Don`t copy text!