Bhopal News: तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: पिपलानी, तलैया और कोहेफिजा इलाके में हुई यह मौत, दो शव की पहचान होना अभी बाकी

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। भोपाल में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। यह घटनाएं पिपलानी, तलैया, कोहेफिजा इलाके की है। इनमें दो व्यक्तियों के शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जिनके संबंध में आस—पास गुम इंसान दर्ज कराने वाले परिजनों को तलाशा जा रहा है। इधर, एक व्यक्ति का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप (MP Suspicious Death Case) दिया है। वहीं दो के शव पीएम के बाद मॉर्चुरी में सुरक्षित रखे हैं।

अधेड़ समेत तीन व्यक्तियों की मौत

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 03 जनवरी की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जेपी अस्पताल से डॉक्टर यादव ने एक मौत की जानकारी दी थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 01/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान सागर संसारे पिता भगवान ​संसारे उम्र 30 साल के रुप में हुई है। वह 50 क्वार्टर पिपलानी में रहकर मजदूरी करता था। उसको शराब पीने की बुरी लत थी। पत्नी उषा धुर्वे काम पर गई थी। उस वक्त सागर संसारे (Sagar Sansare) घर पर सो रहा था। वापस आने पर वह बेहोशी की हालत में उसको मिला। जिसके बाद जेपी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कोहेफिजा पुलिस मर्ग 02/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिसकी खबर हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह ने 02—03 जनवरी की दरमियानी रात लगभग एक बजे दी थी। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतक नादरा बस स्टेंड से लालघाटी जाने के लिए बस में सवार हुआ था। सफर में तबीयत बिगड़ने पर उसको हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। उसके पास एक टूटा मोबाइल मिला है। एक हाथ में फूल गुदा है दूसरे हाथ में भी कुछ लिखा है जो पढ़ने योग्य नहीं है। वहीं तलैया पुलिस मर्ग 01/22 दर्ज किया है। शव 03 जनवरी की सुबह साढ़े सात बजे मोती मस्जिद के सामने आम रोड पर मिला था। इसकी खबर मोहम्मद फराज ने पुलिस को दी थी। शव 65 वर्षीय वृद्धा का है। लावारिस शव पहचान के लिए हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखे हैं।

यह भी पढ़ें:   PTRI MOU News : सुरक्षित सड़क के लिये पीटीआरआई और एसएटीआई के बीच करार 

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!