Bhopal News: शहर में दो मकानों से सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत लाखों का माल गायब

Share

Bhopal News: शादी वाली शाम घटना का चला पता, दामाद ने दर्ज कराई थाने में चोरी की रिपोर्ट

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में दो मकानों में चोरी की वारदातें (Bhopal Theft News) हुई है। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कमला नगर और देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। एक घर जिसमें चोरी हुई वह परिवार सहेली के बेटे की शादी में जाना था। इधर, बेटी—दामाद से मिलने गई वृद्ध महिला के मकान में चोरी हुई है। जिसकी थाने में शिकायत उसके दामाद ने दर्ज कराई है। दोनों स्थानों से चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत एक लाख रूपए का माल बटोर (Woman House Stolen Case) ले गए है।

एक मामले में संपत्ति का खुलासा नहीं

कमला नगर थाना पुलिस ने रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे 77/22 धारा 380 (सादा चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत प्रेम लता वर्मा पति बंसत लाल वर्मा उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। वह नेहरू नगर स्थित प्रभात अपार्टमेंट में रहती है। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे प्रेम लता वर्मा (Prem Lata Verma) बाजार गई थी। उस वक्त घर की छत पर बेटी दीपा वर्मा थी। बहू वंदना वर्मा घर में थी। काम खत्म करके एक घंटे में वह वापस आ गई। शाम को उनकी सहेली के बेटे की शादी में बिछिया देने के लिए अलमारी खोली। तब देखा कि उसमें रखा एक सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने की बेंदी, एक सोने की जेंंट्स अगूंठी, एक जोड सोने की झुमकी, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ चांदी की बिछिया नहीं (MP Robbery Case) मिली। परिवार वालों से पूछताछ के बाद वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग दो बजे 16/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत ईटखेड़ी निवासी अंसार खान (Ansar Khan) ने दर्ज कराई है। जिस मकान में चोरी हुई वह शक्तिखेड़ा ग्राम श्यामपुर में है। वहां उनकी सास यास्मीन खान रहती है। घटना वाली रात वह दामाद के मकान में चली गई थी। पड़ोस में रहने वाली व्यक्ति ने उसके घर में चोरी होने की जानकारी दी थी। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी 4 हजार रूपए ले गए है। पुलिस नें माल की ​कीमत 40 हजार रूपए बताई है। शिकायत दामाद अंसार खान ने थाने में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कचरे के ढ़ेर से निकला मृत शिशु का शव

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!