Bhopal News: केसी होटल में युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: मेट्रोमोनियल साईट के जरिए हुई थी पहचान, आधार कार्ड से पुलिस जुटा रही जानकारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एमपी नगर थाना स्थित केसी होटल में एक युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना की एफआईआर भोपाल (Bhopal News) सिटी के एमपी नगर थाने में दर्ज हुई है। पीड़िता की मेट्रोमोनियल साईट के जरिए आरोपी से पहले दोस्ती हुई थी। उसने झांसा देकर पैसों की भी ठगी की है।

उजागर हो सकते है कई राज

एमपी नगर पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह प्रायवेट जॉब करती है। आरोपी जबलपुर निवासी संदीप भट्ट उर्फ सुनील (Sandip Bhatt@Sunil) है। दोनों के नंबर साइट के जरिए एक—दूसरे को मिले थे। दोनों के बीच में बातचीत होने लगी। आरोपी पीडि़ता से मिलने के लिए इसी साल 23 मार्च को भोपाल आया। एमपी नगर स्थित केसी होटल में उसने कमरा बुक किया। वहां लड़की को मिलने बुलाया और ज्यादती की। उसने एक कंपनी में निवेश कराने का झांसा देकर 23 हजार रुपए भी ऐंठे। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आधार कार्ड से उसका पता लगाया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ नहीं बातें भी उजागर होने की संभावना है। बहरहाल एमपी नगर पुलिस ने 1 मई की शाम लगभग पांच बजे 186/22 धारा 376(2)एन/420 (कई बार बलात्कार और जालसाजी) का प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Lokayukt Raid: नगर निगम के बर्खास्त कर्मचारी के घर पर छापा
Don`t copy text!