Bhopal News: जंगल में मिली वृद्ध की लाश

Share

Bhopal News: सुअर नोंच रहे थे शव, मौत को लेकर संशय बरकरार, पीएम के लिए भेजा गया शव

Bhopal News
विजय कुमार सिंह जिनका शव सुअर नोंच रहे थे। यह चित्र पुलिस विभाग की तरफ से प्राप्त हुआ है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वच्छता को लेकर बड़ी—बड़ी बातें होती है। सबसे बड़ी समस्या सुअर है जो कई इलाकों में माफिया मिलाकर उसे चला रहे हैं। इस बात को लेकर भोपाल नगर निगम (BMC News) के अध्यक्ष भी चिंता जता चुके हैं। अब तक इस समस्या का निदान नहीं हुआ। इसी बीच सुअर का आतंक सामने आ गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। यहां पुलिस को जंगल में वृद्ध की लाश मिली है। जिसके पैर को सुअर नोंच रहे थे। उसकी मौत पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। आधार कार्ड की मदद से पुलिस परिजनों तक जरूर पहुंच गई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था

भोपाल में नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) के दावों की पोल खोलती यह खबर है। पुलिस को जो लाश मिली है उसके शरीर के सिर, मुंह, पैर और गले को खाया गया है। थाना प्रभारी अशोका गार्डन उमेश सिंह चौहान (TI Umesh Singh Chouhan) ने बताया कि शव विजय कुमार पुत्र सूरज सिंह उम्र 65 साल का है। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में रहता है। विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) 28 मार्च की दोपहर में पत्नी मुन्नी बाई (Munni Bai) से विवाद के बाद चला गया था। बेटा कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। पुलिस को शव बुधवार सुबह 10 बजे 29 मार्च को गायत्री नगर के पीछे जंगल में मिला था। सूचना वहां घूम रहे बैजनाथ पटेल (Baijnath Patel) ने पुलिस को दी थी। पुलिस जब वहांं पहुंची तो सुअर शव के टुकड़े खाते नज़र आए। विजय कुमार सिंह की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 15/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: जिस मरीज को देखकर डॉक्टर भी पीपीई किट पहन लेते हैं उसको छूने पहुंच गया सिरफिरा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!