Bhopal News: नेपाली मूल की यह विधवा महिला जानिए क्यों है परेशान

Share

Bhopal News: आठ दिन से थानों के चक्कर काटने को मजबूर, इस तस्वीर में छुपी है उसके मजबूरी की पूरी कहानी, लोगों से मांग रही है मदद

Bhopal News
इस चेहरे को ध्यान से देेखिए, यह है हेमंत सोनी यदि देखा है तो नीचे चार मोबाइल नंबर भी दिए हैं। उन्हें खबर कर दीजिए। परिवार काफी परेशान है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अरेरा हिल्स थाने की एक लापरवाही से जुड़ी है। पुरानी कहावत है कि पुलिस और कचहरी से दुश्मन को भी बचाए। कुछ ऐसा ही अहसास नेपाली मूल की एक विधवा महिला को हो रहा है। उसे पुलिस जांच पर अब यकीन नहीं रहा। वह पिछले आठ दिनों से परेशान चल रही है। अब महिला ने लोगों से मदद मांगी है।

सर, 25 हजार रुपए का ईनाम दूंगी

नेपाल के रुपन्देही जिले की रहने वाली भारती सोनी पति स्वर्गीय नीम बहादुर सोनी उम्र 45 साल ने बताया कि नौ साल पहले पति की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 22 वर्षीय हेमंत सोनी है। जबकि उसके बाद दो जुड़वा बेटे विनय और विवेक हैं। जिनकी उम्र 18 साल है। यह सभी एक साथ 26 सितंबर की दोपहर लगभग दो बजे नेपाल में नया मकान बनाने के लिए रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। परिवार यहां अरेरा हिल्स स्थित वल्लभ नगर क्रमांक—2 में रहता है।  आगे बड़ा बेटा हेमंत सोनी बैग लेकर निकल गया। पीछे—पीछे मां और बाकी अन्य लोग थे। उसके बाद हेमंत सोनी गायब हो गया। बेहद भावुक अंदाज में भारती सोनी ने द क्राइम इंफो से मदद मांगते हुए कहा कि यदि बेटे को जो भी सुराग देगा उसको 25 हजार रुपए का ईनाम दू्ंगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोर भीतर माल बटोर रहे थे, तभी मालिक आ गया

यह है कानून की कमजोरी

Bhopal News
अरेरा हिल्स थाना भोपाल-फाइल फोटो

हेमंत सोनी 26 सितंबर को आखिरी बार भोपाल रेलवे स्टेशन में दिखाई दिया। वह पहले कुशी नगर फिर शताब्दी एक्सप्रेस में उतरता—चढ़ता भी दिखा। इसके बाद वह एक बैंच में बैठा हुआ दिखाई दिया। लेकिन, एफआईआर अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने दर्ज की। परिवार की भोपाल जीआरपी ने सहायता की थी। अरेरा हिल्स थाने के हवलदार तेजभान सिंह बघेल मामले की जांच कर रहे हैं। उनके पास हेमंत सोनी की पतारसी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं थी। हालांकि दूरदर्शन, रेडियो में प्रसारण के अलावा कुछ भी नई बात उन्हें पता ही नहीं थी। जबकि हेमंत सोनी की विधवा मां भारती सोनी आठ दिनों में इटारसी से लेकर हर उस जगह गई जहां उसके मिलने की खबर आई।

परिवार को मदद की आवश्यकता

Bhopal News
इस चेहरे को ध्यान से देेखिए, यह है हेमंत सोनी यदि देखा है तो नीचे चार मोबाइल नंबर भी दिए हैं। उन्हें खबर कर दीजिए। परिवार काफी परेशान है।

यदि हेमंत सोनी के संबंध में कोई जानकारी अथवा सूचना है तो आप पीड़ित परिवार को देकर उसकी मदद कर सकते हैं। मामले की जांच कर रहे अधिकारी तेजभान सिंह बघेल का मोबाइल नंबर 7587601453 है। इसके अलावा भारती सोनी का नंबर 9343945821 और 8517866207 है। इन नंबरों पर आप हेमंत सोनी से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो दे सकते हैं। इसके अलावा द क्राइम इंफो के हेल्प लाइन मोबाइल नंबर 7898656291 पर भी दे सकते हैं। नेपाली मूल का यह परिवार काफी परेशान है। सभी सुधि पाठकों से अपील है कि यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों को शेयर करके पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाएं।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery News: प्रिंसिपल के मकान में चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!