Bhopal News: बहू से परेशान सास ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Share

Bhopal News: सास का आरोप जबरिया कलह करके घर को तोड़ रही है बहू

Bhopal News
मिसरोद थाना, जिला भोपाल— साभार फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसाओं से ही जुड़ी है। घटना मिसरोद इलाके की है। यहां एक वृद्धा ने पुलिस से मदद मांगी है। वह बहू से परेशान चल रही है। सास का आरोप है कि वृद्धा पूरा घर तोड़ना चाहती है। इसके लिए वह साजिश करती रहती है। पुलिस ने बहू के खिलाफ के दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दी थी समझाईश

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 10 जून की रात लगभग नौ बजे धारा 323/504/506/ (मारपीट, घर में कलह कराना और धमकाने) के तहत केस दर्ज किया गया। यह घटना दानिश नगर इलाके की है। शिकायत संपत्ति जैमिनी पत्नी स्वर्गीय शिवधन जैमिनी उम्र 76 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने टीआई को कुछ दिन पहले आवेदन दिया था। उनका कहना था कि बेटे शरद जैमिनी (Sharad Jaimini) की शादी मई, 2011 में सीमा से कराई थी। बहू सीमा त्रिपाठी (Seema Tripathi) का मायका सतना (Satna) में हैं। बहू ने घर पर आते ही कलह फैलाना शुरु कर दिया। वह सास संपत्ति जैमिनी को निकालने की धमकी देती थी। विरोध करने पर घटना वाले दिन बहू सीमा त्रिपाठी ने सास को पीट दिया। इससे पहले पुलिस ने बहू को समझाने का प्रयास भी किया था।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

सीने पर चाकू मारा

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 08 जून की रात लगभग 11 बजे आरोपी पिंकी बाथम (Pinky Batham) ने अपने पड़ोसी प्रवीण कुमार राठौर उम्र 32 साल को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोपी ने सीने में चाकू मारा था। जख्मी प्रवीण कुमार राठौर (Pravin Kumar Rathore) एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) में भर्ती है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट
Don`t copy text!